Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला परिवहन अधिकारी टोंक संपतराम वर्मा ने राजस्थान मोटर वाहन नियम के तहत गैर-परिवहन चौपहिया वाहनों के लिए नई पंजीकरण सीरीज शुरू की है।
इसके तहत RJ26CE शुरू करने का आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत वर्तमान में चल रही पंजीकरण सीरीज के साथ-साथ अगली तीन अग्रिम सीरीज को भी खोला जा सकता है। वर्तमान में कार्यालय में RJ26CB सीरीज चल रही थी, लेकिन अब अग्रिम पंजीकरण के लिए RJ26CE सीरीज भी उपलब्ध होगी।



