Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव हुए

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव हुए


Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला टोंक के चुनाव बुधवार को शिवाजी कॉलेज में संपन्न हुए। इन चुनावों में पर्यवेक्षक प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार और मार्गदर्शक हेमराज बलाई की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर चतुर्वेदी ने बताया कि ​इस दौरान हंसराज मीणा को जिलाध्यक्ष, अख्तर हुसैन को जिला महामंत्री और अशोक चोपड़ा को जिला संरक्षक के रूप में चुना गया। वहीं परशुराम जाट को कार्यकारी अध्यक्ष, खुर्शीद आलम को जिला मंत्री, और मोईन खान को कोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया।

​संगठन को और मजबूत करने के लिए विक्रम सिंह मीणा, शंकर फागणा, रामलाल जाट, बन्नालाल गुर्जर, और मोहम्मद हसीब को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा, जिला उपाध्यक्ष के रूप में राजाराम मीणा, नफीस मोहम्मद, गजेंद्र सिंह नाथावत, वीरेंद्र चौधरी, कमलेश मीणा, महबूब अहमद, रामगोपाल चोपड़ा, और मोहम्मद सैयद को मनोनीत किया गया।

जबकि अमृता टाडा, अरुणा पाराशर, और बीना शर्मा को महिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न पदों पर कई अन्य शिक्षक भी मनोनीत किए गए। ​चुनाव कार्यक्रम में विक्रम सिंह मीणा, नेमीचंद यादव, गिरिराज गुर्जर, सचिन मोठसर, ओमप्रकाश जाट, नरेश पारीक सहित कई प्रमुख शिक्षक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d