Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली के छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें तनाव और नशे से दूर रहने के तरीकों के बारे में बताया गया।
बूंदी से आई नीलम और जितेंद्र राजानी ने हार्टफुलनेस संस्था की ओर से यह जानकारी दी। महाविद्यालय प्राचार्य ओपी वर्मा ने बताया कि यह संस्था कई जिलों के शिक्षण संस्थानों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाती है। इस दौरान नीलम राजानी ने छात्रों को तनाव मुक्त रहने और सहज मार्ग की तकनीकों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मोबाइल ऐप के जरिए भी छात्रों को संस्था से जुड़ने की सलाह दी।
जितेंद्र राजानी ने नशे के हानिकारक परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया और छात्रों को इससे दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल और सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।


