Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगणेश चतुर्थी : एकदंत, विघ्न विनाशक की पूजा की, मोदक का भोग...

गणेश चतुर्थी : एकदंत, विघ्न विनाशक की पूजा की, मोदक का भोग लगाया

भक्ति और उत्साह का संगम


​Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बोरड़ा (बोयडा) गणेश मंदिर व शहर में बुधवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

जहां विशाल गणेश मेले का भी आयोजन किया गया है। इस बार बीसलपुर बांध के जलभराव के चलते मंदिर परिसर तीनों तरफ से पानी से घिरा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है। श्रद्धालुओं ने भगवान गजानंद के दर्शन किए और उन्हें मोदक का भोग लगाया गया। घरों में भी लड्डू बनाकर महागणपति की पूजा की गई। मेले व मन्दिर में पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा है। ​इसके अलावा, विश्व हिंदू परिषद के 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का भी आगाज हो चुका है। दशहरा मैदान के पास गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और इससे पहले अग्रवाल धर्मशाला स्थित चारभुजानाथ मंदिर से शोभायात्रा भी निकाली गई।

जो शहर के मुख्य बाजारों से होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। ​यह महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा, जिनमें संगीतमय सुंदरकांड, राष्ट्रीय जादूगर शो, भजन संध्या, सजीव झांकियां, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। जबकि गणेश चतुर्थी की रात संगीतमय सुंदरकांड का पठन होगा। महोत्सव का समापन 6 सितंबर को बनास नदी में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ होगा। इस वर्ष महोत्सव में विभिन्न समाजों द्वारा 30 से अधिक प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d