Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली की बैठक अध्यक्ष अंकित जैन डाबर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के टोडारायसिंह दौरे को लेकर चर्चा की गई।
महामंत्री प्रमोद मंगल ने बताया कि मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के आग्रह पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 29 अगस्त को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा टोडारायसिंह आएंगे। यहां एक घंटे में 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे। यहां वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं को उक्त जनसभा में शामिल होने का आग्रह किया गया और सभा में जाने के लिए वाहन व्यवस्था, जनसंपर्क करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा ने किया।
इस दौरान शहर उपाध्यक्ष अनिल जांगिड़, दिनेश जैन, आशीष पंचोली, रवि बलसोरा, मंडल प्रतिनिधि राकेश ओसवाल, शहर मंत्री राजकुमारी सेन, मीडिया प्रभारी शिवजी धाकड़, प्रवक्ता बसराम चौधरी , प्रकाश चंदेल, सतीश चौधरी, राजेश मल्होत्रा, नीरज जैन शादाब रिजवी, गौरव बैरवा, भरत वाल्मीकि, नवरंग वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



