Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव राजकोट में ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत 2047’ विषय पर निबंध, भाषण, पोस्टर, स्लोगन व चित्रकला समेत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इनमें दिव्यांशु, तनिष्का, निशा, प्रिंसी, कोमल, प्रियंका, कविता, रवि, मीना, रीना, रवीना, आस्था व अनुज ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अध्यापक गोकुलराम वर्मा व संस्था प्रधान मोरमुकुट सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा व अनुशासन के जरिए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
पोषण माह शुरू, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम भी हुआ
वहीं विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास अधिकारी रामेश्वरी मीणा, पर्यवेक्षक कमला नागर, पार्षद नीरज जैन, शम्मी रंगरेज ने किया। इस दौरान आईसीडीएस योजनाओं की जानकारी देने के साथ गोदभराई, अन्नप्राशन व प्रवेशोत्सव कराया गया।
अधिकारियों ने ‘सही पोषण देश रोशन’ संदेश के साथ पोषण माह में कुपोषण मिटाने पर जोर दिया। मौके पर सहायिका मंजू जैन, ललिता जैन, परवीन, अंजना व विजयलक्ष्मी उपस्थित रहीं।


