Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविद्यालयों में सीपीआर का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया

विद्यालयों में सीपीआर का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया


Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में बुधवार को जीवन रक्षक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह प्रशिक्षण डॉ. नवल किशोर मीणा द्वारा केंद्रीय विद्यालय देवली एवं हायर सेकेंडरी स्कूल देवली में दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अचानक हृदयगति रुकने, बेहोशी तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता देने के लिए सीपीआर की सही तकनीक की व्यावहारिक जानकारी दी गई। डॉ. मीणा ने सीपीआर के विभिन्न चरणों, समय पर सहायता के महत्व तथा प्राथमिक जीवन रक्षक उपायों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। विद्यालय प्रशासन एवं प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d