Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविधानसभा क्षेत्र के 8 विद्यालयों में बनेगी साइंस लैब

विधानसभा क्षेत्र के 8 विद्यालयों में बनेगी साइंस लैब

4.50 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति


Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न स्कूल में साइंस लैब निर्माण के लिए 4.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं। विधायक राजेंद्र गुर्जर की अभिषंशा पर 8 सरकारी विद्यालयों में इन लैब का निर्माण होगा।

इसके लिए विधायक गुर्जर ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का आभार जताया हैं। उनियारा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनेठा में भौतिक विज्ञान की लैब के लिए 22 लाख 50 हज़ार रुपए, शहीद रामराज शर्मा राउमावि ढिकोलिया में साइंस लैब निर्माण के लिए 67 लाख 50 हज़ार रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं। जिनमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान की प्रयोगशाला का निर्माण होगा। राउमावि पचाला में केमेस्ट्री व बायोलॉजी लैब के लिए 45 लाख रुपए, राउमावि सोप में फिजिक्स, केमेस्ट्री व बायोलॉजी लैब के लिए 67 लाख 50 हज़ार रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं। वहीं देवली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाड़ में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 67 लाख 50 हज़ार, राउमावि हिसामपुर में 67 लाख 50 हज़ार व राउमावि गैरोली में 67 लाख 50 हज़ार रुपए तथा राउमावि पोल्याडा में फिजिक्स व बायोलॉजी लैब के लिए 45 लाख रुपए की मजूरी मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d