सामूहिक गोद भराई का होगा आयोजन
Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की विवेकानंद कॉलोनी में चल रहे स्मृति परिवर्तन वर्षा योग 2025 के अंतर्गत दीक्षार्थी सुमन दीदी (एटा यूपी) की वैराग्य यात्रा 18 सितम्बर शाम 7 बजे मुनि प्रणीत सागर महाराज के निर्देशन में निकाली जाएगी।
मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया की यह यात्रा चंद्रप्रभु जैन मंदिर सदर बाजार से शाम 7 बजे शुरू होकर महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, यहां से पुनः मुख्य बाजार से शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, विवेकानंद कॉलोनी होते हुए पार्श्वनाथ धर्मशाला में रात्रि 8:15 बजे पहुंचेगी, जहां पर दीक्षार्थी की गोद भराई का सामूहिक समारोह अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज एवं चातुर्मास कमेटी के संयोजन में होगा।



