Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षैत्र में 9 मिसिंक लिंक व नॉन पेचेबल डामरीकरण सड़कों के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ 5 लाख रुपए की मंजूरी मिली हैं।
विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इन सड़कों की प्रशासनिक व वित्तिय स्वीकृति जारी की हैं। इसके लिए विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मुख्यमंत्री व उप दिया कुमारी का आभार जताया हैं। विधानसभा क्षेत्र के एनएच-116 से सरदारपुरा पंचायत श्योराजपुरा 1 किमी डामरीकरण सड़क के लिए 90 लाख रुपए, एनएच-148 डी से नाहरा 1.40 किमी सड़क के लिए 65 लाख, कुण्डेर से रजवाना(बरवाड़ा) 3 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 29 लाख, सोप आमली रोड़ से अमीरगंज 2.50 किमी सड़क के लिए से 1 करोड़ 22 लाख, उनियारा-बालीथल रोड़ से डाबला गांव तक 1 किमी सड़क के लिए 52 लाख, दूनी से बालापुरा 7 किमी सड़क के लिए 4 करोड़ 65 लाख, नयागांव से बिशनपुरा 3 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 18 लाख, बिशनपुरा से कल्याणपुरा 1.50 किमी सड़क के लिए 52 लाख, कल्याणपुरा से आंवा रोड़ 3 किमी सड़क के लिए सड़क 1 करोड़ 12 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं।
इन सभी सड़कों के निर्माण से ग्रामींण इलाकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी एवं गड्ढों व कीचड़ से निजात मिल सकेंगी। यह जानकारी विधायक कार्यालय ने दी है।


