Thursday, August 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकैबिनेट मंत्री चौधरी आज देंगे विकास कार्यों की सौगात

कैबिनेट मंत्री चौधरी आज देंगे विकास कार्यों की सौगात

बोराणी, जहाजपुर और पण्डेर में करोड़ों के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास


Jahazpur News 6 अगस्त (मोहम्मद आज़ाद नेब) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग के केबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी गुरुवार को जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बोराणी, जहाजपुर, पण्डेर व रोपा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे बोराणी से होगी, जहां मंत्री चौधरी एमडीआर-07 से बोराणी चौराहा–सेहलादाता रोड के लोकार्पण के साथ नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बोराणी एवं राजकीय विद्यालय सेहलादाता में डीएमएफटी मद से निर्मित अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का लोकार्पण भी किया जाएगा। सुबह 11 बजे जहाजपुर में अधिशासी अभियंता कार्यालय के भूमि पूजन के साथ फल एवं सब्जी मंडी स्थापना कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

साथ ही सरसिया में 2 हजारो केएल क्षमता के उच्च जलाशय एवं पाइपलाइन कार्य तथा पीपलूंद में डीएमएफटी मद से पाइपलाइन कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। जबकि दोपहर 12:30 बजे पण्डेर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम रोपा व पण्डेर में मेटल सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा पाइपलाइन बदलने के कार्य का लोकार्पण किया जाएगा

कैबिनेट मंत्री खराड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here