Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव में बुधवार को हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण आयोजन हुआ।
प्रधानाचार्य दामोदर लाल वर्मा ने बताया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अर्जुन लाल बुनकर, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय चन्द्रप्रकाश माहेश्वरी, संदर्भ व्यक्ति धनराज मीणा एवं प्रधानाचार्य दिनेश सिंह नरूका ने पाम, अशोक, पीपल और नीम के पौधे लगाए गए। विद्यालय परिसर में इस वर्ष 100 से अधिक पौधों का रोपण एवं संरक्षण किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक दंपती दिनेश सिंह नरूका एवं संगीता सिंह ने पिता मदन सिंह नरूका की स्मृति में विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर भेंट किया, जिस पर विद्यालय परिवार ने उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र नामा, धनपाल मीणा, अनुराधा शर्मा, ललिता मीणा, हंसराज कुम्हार, अनिता जैन सहित विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।



