Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रविवार शाम देवली पहुंचे। जहां उनका टाक समाज के लोगों ने स्वागत किया। करीब सवा घंटा ठहरने के बाद में जयपुर रवाना गए।
दरअसल अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक टीकाराम जूली वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष है। जानकारी के अनुसार जुली रविवार को बूंदी में हिंडोली विधायक अशोक चांदना के पिता की शोकसभा में शामिल होने गए थे। लौटते वक्त वे यहां साकेत कॉलोनी पहुंचे। जहां टांक समाज के लोगों ने उनका माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया। जूली यहां करीब सवा घंटे रहे। उन्होंने स्थानीय टांक समाज के लोगों से बातचीत की तथा बाद में जयपुर के लिए निकल गए। इस दौरान रमेश टाक, राजकुमार, अमित टाक, अंकित टाक, सुनील टाक समेत कई लोग मौजूद थे।



