Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationवार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित


Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद मोतीलाल मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याडा का वार्षिक उत्सव मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा एवं सरपंच सरिता मीना के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में कृषि के साथ विज्ञान संकाय खोलने की मांग पर सीबीईओं ने आश्वासन दिया कि एमसी द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने पर संकाय खुलवाने का प्रयास करेंगे। सरपंच सरिता मीना ने विद्यालय विकास के लिए यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह को प्रधानाचार्य रवि कुमार मीणा, कैप्टन रंगलाल गुर्जर, राजकीय महाविद्यालय देवली के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश मीणा आदि ने संबोधित किया। यहां बालक, बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, खेल प्रतिभाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं व गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अलावा विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों, भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। यहां मंच संचालन गिरिराज जोशी ने किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में सोमवार को वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। प्रधानाचार्य दयाल राम मीणा ने बताया कि छात्र विकास समिति के सदस्य और शाला विकास समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d