Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इसके तहत चयनित एक दिव्यांग को करीब 92 हजार रुपए की लागत से स्कूटी मिलेगी।
विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर, विधायक कोष से दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित करने के लिए 37 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस पहल से अब क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्कूटी मिलने से उनकी स्वतंत्रता बढ़ेगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस सौगात के लिए दिव्यांगों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर का आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी विधायक कार्यालय ने दी है।

पोते ने चिमटे से दादी को दी ख़ौफनाक मौत, सुनकर रूह कांप जाएगी


