Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शारदीय नवरात्र के दौरान हनुमान नगर नवयुवक मंडल और हनुमान नगर कुचलवाड़ा कला द्वारा गौतम गार्डन में गरबा डांडिया महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
यह महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और क्षेत्रवासी इसमें उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में चैतन्य कंवर शक्तावत, निर्मला सोनी, साहिल जिंदल, अंकुर शक्तावत, निकिता और अनुज मीणा अतिथि के रूप में शामिल हुए। गरबा कमेटी ने अतिथियों का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया और गरबा नृत्य, पुरुष नृत्य, मिक्स डांस और रोचक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में स्टैचू, चेयर रेस, बाल पास चम्मच रेस सहित कई अन्य खेल शामिल थे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

पोते ने चिमटे से दादी को दी ख़ौफनाक मौत, सुनकर रूह कांप जाएगी


