Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर वेटरनरी एंड एनिमल साइंस महाविद्यालय की ओर से देवली में नि:शुल्क एंटी-रेबीज़ टीकाकरण शिविर लगा। इस दौरान शिविर अधिष्ठाता डॉ. आरएस राठौर एवं निदेशिका नीलू अग्रवाल के निर्देशन में नगर पालिका परिधि में 28 सितम्बर विश्व रेबीज़ दिवस पर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक निःशुल्क टीकाकरण हुआ।
शिविर में मुख्य अतिथि रीवा वेटरनरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एके मिश्रा व आरआर वेटरनरी महाविद्यालय देवली के निदेशक दिनेश अग्रवाल थे। शिविर को रुद्र पेट क्लिनिक व विक्रय प्रबंधक डॉ. अमर सिंह की देखरेख मे फार्मा कंपनी ”इंडियन इम्युनोलॉजिकलस” द्वारा प्रायोजित किया गया। आरआर कॉलेज के अनुभवी पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा 60 कुत्तों एवं 7 बिल्लियों मे रेबीज का नि:शुल्क टीकाकरण किया। वहीं बीमार पशुओ का निःशुल्क इलाज़ व पशुओ को बीमारियों से बचने के लिए कृमिनाशक दवा दी गई।
शिविर में पशु चिकित्सालय संकुल प्रभारी डॉ. भार्गव और पशु प्रसूति एवं मादा रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका, डॉ. पीयूष, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. साई, डॉ. यश एवं पशु चिकित्सा विज्ञान विभाग विशेषज्ञ डॉ. राहुल एवं अन्य सभी आरआर कॉलेज के डॉक्टर्स और विद्यार्थियों द्वारा चिकित्सकीय सेवाएं दी गई।
पोते ने चिमटे से दादी को दी ख़ौफनाक मौत, सुनकर रूह कांप जाएगी


