Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आश्विन शुक्ल सप्तमी के अवसर पर सोमवार को दधिमती माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था देवली से गोठमांगलोद के लिए रवाना हुआ।
‘माँ दधिमती सेवा मंडल, देवली’ द्वारा आयोजित यह यात्रा पूर्ण रूप से निःशुल्क है। माता के भक्तों से भरी प्रथम बस ठीक सुबह 6:15 बजे गोठमांगलोद स्थित कुलदेवी के धाम के लिए रवाना हुई। इस बस यात्रा में करीब 60 लोग शामिल हैं। इस दौरान सभी यात्री माताजी के वहां शोभायात्रा में शामिल होंगे। वहीं ध्वज अर्पित करेंगे। गौरतलब है कि गोठमांगलोद, नागौर जिले में स्थित दधिमती माता का प्राचीन मंदिर, उत्तरी भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और दाधीच ब्राह्मणों की कुलदेवी के रूप में पूजनीय है।

नरेश मीणा बोले, फिर से जेल भेजना…..है सरकार, यह बताया सरकार का अगला प्लान


