Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने बीते दिनों भीलवाड़ा ज़िला कलक्टर व अध्यक्ष डीएमएफटी को पत्र लिखकर अपने क्षेत्र की विभिन्न सड़को के लिए राशि मंजूर करने की मांग की है।
कलक्टर को लिखे पत्र में विधायक ने देवली से कुंचलवाड़ा माताजी तक करीब साढ़े 3 किमी लंबे सड़क मार्ग का निर्माण करवाने के लिए अनुमानित 10 करोड़ रुपए अनुमोदित करने का आग्रह किया है। इसी तरह एनएच 148 डी से धौड़ तक सुरक्षा दीवार निर्माण कराने व कुंचलवाड़ा से हरिपुरा तक डेढ़ किमी तक सड़क निर्माण, ग्राम आशोप से बोरड़ा तक सड़क, सरसिया से भुवार तक सड़क निर्माण निर्माण समेत क्षेत्र की 10 विभिन्न सड़क निर्माण कार्यो को मंजूर करने की मांग की है। इसी तरह दो अन्य पत्र लिखकर भी सड़क निर्माण तथा विकास कार्यों के लिए विधायक गोपीचंद मीणा ने जिला कलक्टर को पत्र लिखा है।



