Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविधायक ने रखी मंदिर की नींव : कहा- क्षेत्र में नहीं होगी...

विधायक ने रखी मंदिर की नींव : कहा- क्षेत्र में नहीं होगी विकास की कमी


Deoli News 24 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के शिव विहार में शुक्रवार को जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने शुभ मुहूर्त में भगवान शिवजी के मंदिर निर्माण कार्य की नींव रखी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मौका क्षेत्र की आस्था और एकजुटता का प्रतीक है। विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेशभर में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और प्रगति की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा आने वाले समय में जनहित के सभी बकाया काम भी शीघ्र पूरे किए जाएंगे।

कार्यक्रम में गाडोली मंडल अध्यक्ष महेंद्र तिवाड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह खींची, समाजसेवी रामसिंह शक्तावत, मनोज सैनी, दिनेश राणावत, परमेश्वर खटीक, प्रमोद सेन, पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा, गाडोली सरपंच अशोक मीणा, शिवराज मीणा, मदन गोपाल मीणा सहित कई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d