Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविभिन्न मांगों के समर्थन में रेसला पदाधिकारियों ने सौपा ज्ञापन

विभिन्न मांगों के समर्थन में रेसला पदाधिकारियों ने सौपा ज्ञापन


Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ब्लॉक देवली ने विभिन्न मांगो को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा को ज्ञापन सौपा है।

रेसला ब्लॉक देवली के सचिव रविशंकर मीना ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष नोरतमल बलाई के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इसमें बताया कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल रखी जाए। पिछले दिनों भारत सरकार की संघीय सरकार द्वारा एनपीएस के स्थान पर यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) लागू किया, जो की आंध्रप्रदेश सरकार की आसस्वत पेंशन योजना की नकल है। इसमें भी कर्मचारियों के वेतन से 10 प्रतिशत वेतन कटौती जारी है। यह केवल एनपीएस में मामूली सुधार है, जो स्वीकार योग्य नहीं हैं। इसके अलावा निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान सरकार द्वारा नवसृजित उपप्राचार्य के रिक्त 10 हजार 96 पदों पर डीपीसी की गई। जिनको यथावत पदस्थापन ओआरए वेतन दिया गया। इसी तरह अप्रैल 2023 में पदस्थापन के लिए कार्यक्रम जारी किया। लेकिन वरिष्ठता के मुद्दे को लेकर कोर्ट का स्थगन आदेश हो गया। विभाग की कमजोर पैरवी के कारण अभी भी पदस्थापन नहीं हुआ है।

ज्ञापन सौपने में शंकर फागना, राजेंद्र मीना, सुरेश कुमार मीणा, शंकर लाल, जितेंद्र बैरवा, धर्मराज मीना, महेंद्र खटीक, सत्य प्रकाश माहेश्वरी, मनोज मीना, यादराम मीना, विष्णु सिह सोलंकी, राजेश मीणा सहित शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d