समिति का हुआ गठन
Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में देवली स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक हुई।
इस बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें रमेश चंद सोनी को संयोजक, उमाशंकर खूंटेटा को सहसंयोजक और प्रहलाद सेन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे आगामी कार्यक्रम को भव्य बनाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करें। हालांकि आयोजन की निश्चित तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। लेकिन इसी महीने आयोजन होने की उम्मीद है। बैठक में उपस्थित लोगों ने हिंदू समाज को संगठित करने और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।



