Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli News"सोशल मीडिया" के बजाय परिवार के लोगों व बुजुर्गों से जुड़े

“सोशल मीडिया” के बजाय परिवार के लोगों व बुजुर्गों से जुड़े


Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन की शुरुआत शनिवार को योग-प्राणायाम के साथ हुई।

कार्यक्रम अधिकारी रामप्रसाद चौधरी और रविंद्र कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने एजेंसी एरिया में “सोशल मीडिया के दुष्परिणाम” विषय पर मार्मिक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं को मोबाइल के बजाय परिवार और बुजुर्गों के अनुभवों से जुड़ने का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता सहायक आचार्य सुमन मीणा ने ‘सतत विकास और मानसिक स्वास्थ्य’ पर व्याख्यान देते हुए स्पष्ट किया कि मानसिक मजबूती ही कौशल विकास और अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। इस दौरान महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. वंदना यादव, डॉ. प्रियंका जैन और निशा मीना सहित कई उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को परिस्थितियों से लड़ने और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d