Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsआयुर्वेद कैम्प में 65 रोगियों को मिला परामर्श

आयुर्वेद कैम्प में 65 रोगियों को मिला परामर्श


Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली और कालेड़ा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन (धर्मार्थ ट्रस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजस्थान पेंशनर भवन (तहसील परिसर) में एक दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगा।

समिति के अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि शिविर में वैद्य अशोक कुमार शर्मा ने अपनी सेवाएं देते हुए 65 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की और चिकित्सकीय परामर्श दिया। परामर्श के साथ सभी मरीजों को संस्थान की ओर से निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां भी वितरित की गईं, जिसमें उपवैद्य अमीचंद और परिचारक रघुवीर वर्मा ने सहयोग किया। शिविर संयोजक कन्हैया लाल लुनिवाल ने बताया कि इस शिविर में जटिल और मौसमी बीमारियों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा महिलाओं के रोगों और संधिवात समेत रोगों के लिए भी निशुल्क औषधि उपलब्ध कराई गई। इस दौरान प्रबंधक घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, भंवरलाल नायक, श्याम लाल पारीक, अशोक विजय, नवल जांगिड़, राजेंद्र जिंदल और महेंद्र जोशी सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d