Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationविशेष योग्यजन लाभार्थियों को दिए सहायता उपकरण

विशेष योग्यजन लाभार्थियों को दिए सहायता उपकरण


Desk News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में पिंजरापोल गौशाला जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए अंत्योदय सेवा शिविर का टोंक में जिला स्तरीय समारोह हुआ।

समारोह में श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर, प्रधानमंत्री शहरी आवास की प्रथम किश्त, दस्तकारों ब्याज अनुदान, दिव्यांगों को स्कूटी, विशेष योग्यजन को उपकरण दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना, स्वनिधी योजना, आयुष्मान बाल संबल योजना, मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र योजनाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि विशेष योग्यजन को सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। हम सभी का दायित्व है कि विशेष योग्यजन एवं दिव्यांगों की हर संभव मदद की जाएं।निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। नई भर्तियों से युवाओं को रोजगार के अवसर दिये जा रहे है। कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से निजी क्षेत्रों में युवा शक्ति तैयार की जा रही है। राइजिंग राजस्थान के माध्यम से राज्य सरकार ने सकारात्मक पहल की है, ताकि प्रदेश में औद्योगिक वातावरण तैयार हो।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, एडीएम रामरतन सौंकरिया, सीईओ परशुराम धानका, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक धर्मराज प्रतिहार एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नवल खान एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. छोटूलाल बैरवा ने दिव्यांगों एवं विशेष योग्यजनों को उपकरण देकर लाभान्वित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d