Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का विधायक ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का विधायक ने किया उद्घाटन


Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अमरवासी स्थित राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का रविवार को मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा व प्रधान कौशल किशोर शर्मा ने उद्घाटन किया।

विधायक गोपीचंद मीणा ने यहां लगी स्टालों का अवलोकन किया एवं कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है। क्षेत्र में विकास कार्य की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में सीएमएचओ विष्णु दयाल मीणा, खेमराज मीणा, पूर्व सरपंच छीतर जाट, गाडौली मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह खींची, भाजपा एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सतीश मीणा, जगदीश जाट, राजेश चौधरी, रामराज जाट सहित कई थे।

सीसी सड़क का शिलान्यास एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया

जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने क्षेत्र में एक करोड़ 40 लाख रुपए से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक ने 76 लाख रुपए की लागत से 1.3 किलोमीटर लंबी रामनगर से कालाभाटा तक बनने वाली सड़क के साथ कालाभाटा गांव में भी 1.1 किमी लम्बी 64 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही कालाभाटा गांव में विधायक कोष से निर्मित करणी माता मन्दिर परिसर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार विकास के लिए कटिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जहाजपुर में विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति देकर अनुकरणीय कार्य किया है और भविष्य में भी जहाजपुर में विकास होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d