Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बाबा मंडी मीणा धर्मशाला देवली में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर और बिरसा मुंडा के चित्र पर मल्यार्पण कर की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि कुमार मीणा ने की। वक्ताओं ने आदिवासी एकता, जल जंगल जमीन के अधिकारों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान समाज में जन्मे महापुरुषों के योगदान को याद किया गया। समाज के गौरवशाली इतिहास परम्पराओं पर प्रकाश डालते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शिक्षा को ओर अधिक बढ़ावा देने का आव्हान किया। इस मौके पर आदिवासी मीणा संघ के अध्यक्ष जय किशन मीणा, अंबेडकर विचार मंच के पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा सहित अंबेडकर मंच के कई कार्यकर्ता व मीणा समाज के लोग उपस्थित थे।



