Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शनिवार को अलग-अलग विशेष गतिविधियों का आयोजन हुआ।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में स्काउट गाइड विभाग द्वारा ‘विश्व चिंतन दिवस’ मनाया गया, जहाँ प्राचार्य नवरतन मित्तल के नेतृत्व में सर्वधर्म प्रार्थना कर जन कल्याण की कामना की गई। दूसरी ओर, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नासिरदा में छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 50 विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, पोक्सो एक्ट और राजकोप सिटीजन ऐप की जानकारी देने के साथ-साथ बालिकाओं को दुपट्टा, पर्स और सेफ्टी पिन जैसे घरेलू सामानों को आत्मरक्षा के हथियार के रूप में उपयोग करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण देवली थाने की कालिका यूनिट की पुलिसकर्मी रजिया और गायत्री ने दिया।



