Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनशे की लत ने बनाया बाइक चोर, गिरफ्तार हुआ

नशे की लत ने बनाया बाइक चोर, गिरफ्तार हुआ


Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चुराई गई बाइक भी बरामद की है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। थाना प्रभारी गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मुकेश पुत्र गोपाल खटीक निवासी महुआ, थाना मेहंदवास (टोंक) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसने स्वीकार किया कि वह स्मैक के नशे की पूर्ति और मौज-मस्ती के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के विरुद्ध मेहंदवास और नगरफोर्ट थाने में भी मामले दर्ज है।

यह हुई थी वारदात

वारदात के अनुसार गत 28 जनवरी की शाम करीब 5 बजे प्रार्थी मुबारक अली पुत्र दुल्हे खां निवासी तेली मोहल्ला, देवली ने अपनी काले-नीले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल श्रीराम भोजनालय के सामने खड़ी की थी। जब वह अपनी दुकान से वापस लौटा, तो बाइक वहां से गायब मिली। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी संसाधनों की मदद से संदिग्धों का डाटाबेस तैयार किया।

कार्रवाई दल में सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, हेडकांस्टेबल अब्दुल वहाब, पुलिसकर्मी ईस्माइल और करतार शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d