Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसीसीटीवी में कैद हुआ केबल काटता संदिग्ध बदमाश

सीसीटीवी में कैद हुआ केबल काटता संदिग्ध बदमाश


Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर में चोरी का एक मामला सामने आया है, जहाँ अज्ञात बदमाश ने बोरवेल की बिजली केबल पर हाथ साफ कर दिया।

यह वारदात गत 19 फरवरी की मध्यरात्रि की बताई जा रही है, जहाँ एक संदिग्ध व्यक्ति करीब एक घंटे तक मशक्कत करने के बाद करीब 20 मीटर लंबी केबल काटकर ले जाने में सफल रहा। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से केबल चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में बदमाश की गतिविधियाँ साफ नजर आ रही हैं, जिससे उसकी पहचान होने की पूरी संभावना है।

हालांकि, चोरी की इस वारदात को लेकर मंदिर समिति की ओर से फिलहाल स्थानीय थाना पुलिस को औपचारिक रिपोर्ट नहीं दी गई है। लेकिन वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d