Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवोकेशनल एजुकेशन दल ने किया रीको समेत का भ्रमण

वोकेशनल एजुकेशन दल ने किया रीको समेत का भ्रमण


Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के 70 छात्र-छात्राओं के दल ने शनिवार को वोकेशनल एजुकेशन के तहत देवली स्थित रीको इंडस्ट्रीज का भ्रमण किया।

दल को सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षाविद रामगोपाल व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसे छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में निकले इस दल ने आईटी और ब्यूटी एंड वैलनेस ट्रेड के तहत एनएच एकेडमी ब्यूटी पार्लर का अवलोकन कर तकनीकी बारीकियां सीखीं। दल ने शैक्षणिक भ्रमण के साथ देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भी देखी और सिरोही श्याम बाबा व बोरडा गणेश जी के दर्शन किए। इस दौरान पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका, लादूलाल मीणा, मनीषा जैन और ट्रेनर पूजा सेन व मुरली सैनी सहित मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d