Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessव्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें व्यापारी

व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें व्यापारी


Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में यातायात प्रबंधन व व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन ने व्यापारियों से मिलकर सहयोग देने की बात कही है।

इसे लेकर उन्होंने व्यापारियों से कहा गया है कि महासंघ शहर के मुख्य बाजार में रोशनी की व्यवस्था करने जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से दुकान के बाहर अतिक्रमण नहीं करने की बात कही है, ताकि यातायात सुचारू व सुगम रह सके। इसी तरह दीपावली पर्व पर आतिशबाजी नहीं फेंकने की भी बात कही है। इसके अलावा मुख्य बाजार में प्रवेश पर लगाए गए बैरिकेट्स व सफाई व्यवस्था का ध्यान रखने का भी व्यापारियों से आग्रह किया गया है। उल्लेखनीय की देवली शहर के मुख्य बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या के निराकरण के लिए पुलिस व प्रशासन ने मुख्य बाजार के प्रवेश द्वारों पर बैरिकेट्स बांधे हैं। जिससे कि वाहन मुख्य बाजार में नहीं जा सके।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d