Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskव्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण हुआ

व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण हुआ


Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनवाड़ में व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों का इस सत्र का प्रथम औद्योगिक भ्रमण संपन्न हुआ।

विद्यालय प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी हनुमान कुमावत और दोनों ट्रेड्स के व्यावसायिक प्रशिक्षक प्रमोद कुमार चौहान और राजाराम प्रजापत भी उपस्थित रहे। औद्योगिक भ्रमण के दौरान हेल्थकेयर ट्रेड के विद्यार्थियों ने ज्योति किरण हॉस्पिटल देवली का दौरा किया।

जहाँ एचओडी एवं सर्जन डॉ. राजेंद्र मीणा ने उन्हें स्वच्छता की महत्ता और सामान्य चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स व हार्डवेयर ट्रेड के विद्यार्थियों ने आईटीआई ऊंचा का भ्रमण किया। जहाँ सहायक निदेशक अवनीश लुनिवाल ने दैनिक जीवन को सरल बनाने वाली मशीनों की कार्यप्रणाली और तकनीकी ज्ञान साझा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d