Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में कक्षा 6 से 8 में अध्यनरत विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के तहत स्थानीय कुम्हार उद्योग की एक्सपोजर विजिट करवाई गई।
विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाने के लिए पोटरी कार्य का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने मिट्टी के बर्तन के लिए मिट्टी तैयार करना, दीपक, मटकी, हांडी, सुराही आदि बनाने एवं इन्हें आग में पकाने की जानकारी ली। कौशल मित्र लादूलाल मीणा ने बताया कि विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर में आईटी तथा ब्यूटी एंड वैलनेस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस तकनीकी से विद्यार्थी कंप्यूटर एवं ब्यूटी पार्लर में स्वरोजगार प्राप्त सकते है। इस दौरान व्यावसायिक शिक्षा के प्रशिक्षक आईटी के वीटी चंद्रशेखर व ब्यूटी के वीटी पूजा सेन ने भाग लिया।



