Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष की नियमित छात्राओं के (सेमेस्टर प्रथम) के ऑनलाईन परीक्षा आवेदन शुक्रवार से शुरू हुए हैं।
प्राचार्य डॉ. सोनल कंछल ने बताया कि छात्राएं बिना विलम्ब शुल्क 23 दिसम्बर तक आवेदन भर सकती है। इसमें बीए, बीएससी सेमेस्टर प्रथम के परीक्षा आवेदन भर सकती है। उन्होंने बताया कि 24 से 31 दिसम्बर तक 100 रूपए विलम्ब शुल्क व एक से 6 जनवरी तक परीक्षा शुल्क के समान विलम्ब शुल्क से साथ आवेदन किया जा सकता है। आवेदनकर्त्ता को दो प्रतियों में हार्ड कॉपी महाविद्यालय में 27 दिसम्बर तक आवश्यक रूप से जमा कराना होगा।



