Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के हनुमान नगर के कुचलवाड़ा रोड स्थित एक आयोजन स्थल पर गुरुवार से श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई।
इस मौके पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। आयोजनकर्ता गौतम प्रसाद ने बताया कि यहां प्रतिदिन सुबह 11 बजे से कथा शुरू होगी, जो आगामी 21 दिसंबर तक चलेगी। इस मौके पर कथावाचक पं महेंद्र कुमार कौशिक ने कहा की भागवत कथा सुनने मात्र से जीव मोक्ष की प्राप्ति कर परमात्मा की शरण में जाता है। इस मौके पर उन्होंने गोकर्ण, धुंधकारी की कथा, भक्ति ज्ञान और वैराग्य की कथा विस्तारपूर्वक सुनाई। उन्होंने कहा कि जीवन के हर पहलू का जवाब श्रीमद्भागवत कथा में भागवत कथा के माध्यम से मिलता है। केवल जरूरत भागवत संदेशों को जीवन में आत्मसात करने की।



