Deoli News 31 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अमरवासी क्षेत्र के कुराडिया निवासी शंकरलाल मीणा पुत्र सोराज मीणा का राष्ट्रीय एथलीट एथलेटिक्स डेकाथलन प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
शंकर लाल के राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चयन होने पर लोगों ने उन्हें बधाइयां दी है। शंकर लाल उदयपुर के जनार्दन यूनिवर्सिटी में विश्वविद्यालय स्तर पर उड़ीसा के भुवनेश्वर में 26 से 30 दिसम्बर तक आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत डेकाथलन इवेंट चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर चयनित हुए हैं। डेकाथलन प्रतियोगिता दो दिन तक आयोजित होती है। इसमें शंकरलाल ने दो दिन तक श्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह सफलता प्राप्त की है।



