Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsदिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा गुरुवार को आएगी

दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा गुरुवार को आएगी


Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा का आगमन कुंचलवाड़ा कलाँ में 2 जनवरी शाम 4 बजे होगा।

गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि पं श्रीराम शर्मा आचार्य व वंदनीय भगवती देवी शर्मा की तपस्या की दिव्य ऊर्जा को रथ में स्थापित कर पूरे देश में ज्योति कलश रथ यात्रा के रूप में निकाली जा रही है। गत 30 दिसंबर से 6 जनवरी तक जहाजपुर तहसील के सभी गाँवो में दिव्य ज्योति कलश यात्रा आएगी इसके तहत 2 जनवरी को शाम 4 बजे कुंचलवाड़ा कलाँ ग्राम में दिव्य ज्योति कलश यात्रा आएगी। इस दौरान मां बीजासन गौशाला कुंचलवाड़ा पर गौसेवक यात्रा का स्वागत कर दिव्य ज्योति यात्रा का पूजन करेंगे। बाद में यात्रा को बाइक रैली के रूप से पूरे कुंचलवाड़ा ग्राम में नगर भ्रमण करवाया जाएगा। श्रद्धालु ज्योति कलश का पूजन अर्चन करेंगे। वही गाँव में शाम 6 बजे दीपयज्ञ होगा। यात्रा का रात्रि विश्राम गांव में ही रहेगा।

जबकि दूसरे दिन सुबह रथ यात्रा हनुमान नगर होते हुए आगे की ओर प्रस्थान कर जाएगी। हनुमान नगर कॉलोनी में भी यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d