मौसमी पूर्वानुमान
Deoli News 1 जनवरी(दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अगले 6 दिनों के दौरान तीन दिनों तक शीतलहर रहने की संभावना है। जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद के बावजूद सर्दी से कोई ज्यादा राहत मिलने की संभावना कम लग रही है।
पूर्वानुमान के मुताबिक 2 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, 3 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, 4 जनवरी अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की उम्मीद है। अगली 5 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है। जबकि5 5 जनवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन गलन होने से राहत की उम्मीद कम लगती है। पूर्वानुमान के मुताबिक 6 जनवरी को फिर से उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस दौरान 6 जनवरी को दिन का तापमान भले ही 25 डिग्री रह सकता है। लेकिन रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से घटकर 9 डिग्री व 7 जनवरी को दिन का तापमान 19 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने से तेज सर्दी का अहसास हो सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते में मौसमी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।



