Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर से बीसलपुर बांध पर पिकनिक मनाने आए युवकों की ट्रेवलर बस बुधवार को पलटी खा गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
देवली थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि नव वर्ष पर जयपुर से देवली क्षेत्र के बीसलपुर बांध पर एक युवाओं का दल घूमने आया। इसी दौरान बीसलपुर से देवली लौटते समय रावता माताजी के समीप ट्रेवलर बस मोड़ पर पलट गई। जिसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से देवली अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। इस हादसे में सीताराम पुत्र देवुराम बंगाली , संजीत मुनर्वु पुत्र मंगल बंगाली, दशरथ पुत्र भगवान बंगाली निवासी कलकत्ता हाल निवासी जयपुर समेत ज्यादा घायल हो गए। जिन्हें देवली अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे के बाद आधे से अधिक युवक फरार हो गए वही एंबुलेंस कर्मचारी ने झाड़ियां व पहाड़ियों से घायलों को उतारा।



