दो छात्रों का राज्य स्तर पर चयन
Jahazpur News 13 सितंबर (आज़ाद नेब) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के दो खिलाड़ियों ने 14 वर्षीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिससे दोनों छात्रों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।
प्रधानाचार्य डॉ. भंवरलाल खटीक ने बताया कि जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जहाजपुर मॉडल स्कूल में अध्ययनरत छात्र रुद्रांश दाधीच और रितेश मालू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत उनका राज्य स्तर पर चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पीलीबंगा, हनुमानगढ़ में भाग लेकर शाहपुरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व दोनों खिलाड़ी इंडियन पब्लिक स्कूल शाहपुरा में पूर्व प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी बधाई दी गई।


