Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsशराब परिवहन, ध्वनि प्रदूषण और शांतिभंग के आरोप में 7 गिरफ्तार

शराब परिवहन, ध्वनि प्रदूषण और शांतिभंग के आरोप में 7 गिरफ्तार


Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान के तहत अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि पहली कार्रवाई में गुरुद्वारा रोड पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर डाबरकला निवासी रामकिशन गुर्जर को गिरफ्तार कर उसका टेंपू और टेप मशीन जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई में दौलता अंडरपास के पास से राजू भील निवासी लसाड़िया (भीलवाड़ा) को 55 पव्वों के साथ और देवली गांव रोड से प्रभुलाल वर्मा निवासी चकखेड़ा को 48 पव्वों के साथ अवैध शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है।

इसके अलावा एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बस स्टैंड के पास झगड़ा और शोर-शराबा कर शांतिभंग करने के आरोप में मुकेश उर्फ कालू तेली निवासी जनता कॉलोनी और विजय दास बंगाली निवासी प्रताप कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। वहीं चर्च रोड पर आपसी विवाद और राहगीरों को परेशान करने के मामले में आत्माराम जाट निवासी लक्ष्मीपुरा और अम्बालाल मोग्या निवासी देवली गांव को गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d