Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpशहर के नजदीक व सर्व सुलभ जगह बनाए, उप जिला चिकित्सालय

शहर के नजदीक व सर्व सुलभ जगह बनाए, उप जिला चिकित्सालय


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जयपुर पहुंचकर राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात कर उप जिला अस्पताल की घोषणा करने पर आभार जताया।

साथ ही अस्पताल को देवली शहर में ही मुख्य मार्ग पर सर्व सुलभ जगह पर बनवाने का आग्रह किया। गुरुवार को भाजपा के पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने देवली शहर में उप-जिला अस्पताल को देवली शहर में मुख्य मार्ग पर ऐसी जगह बनाने का आग्रह किया, जहां आमजन आसानी से पहुंचे सके। मंडल ने पुनः सर्वे करवाकर उपर्युक्त व बड़ी जगह का चयन करने का लिखित आग्रह किया। इस दौरान पार्षद संजय सिंहल सहित भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि देवली के उप जिला चिकित्सालय के लिए शहर के जयपुर रोड महारों राजस्थान से पुराने अजमेर रोड जाने वाले मार्ग पर प्रस्तावित हुआ है। जिसका यह प्रतिनिधिमंडल विरोध कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d