Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशहीदों के सम्मान में झुके सिर, मनाया ब्लैक डे

शहीदों के सम्मान में झुके सिर, मनाया ब्लैक डे


Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलवामा हमले की बरसी पर देवली में शनिवार को बजरंग दल नगर इकाई द्वारा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Oplus_16908288

इस दौरान नगर के कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर और गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक पर दो मिनट का मौन रखकर ब्लैक डे मनाया। यहां भूतपूर्व सैनिक रामेश्वर लाल मीणा, बजरंग दल प्रखंड संयोजक राजू सरकार और नगर संयोजक गोविंद राव ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके शौर्य को नमन किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने में सह संयोजक कपिल जांगिड़, नगर सुरक्षा प्रमुख जितेंद्र मेहता, सह सुरक्षा प्रमुख दीपक मेघवंशी, खेमचंद कोली, कमल मेहता, भूपेश वर्मा, शुभम पाल, सुमित भारिया, आशीष खटीक, विक्की रावल, बुद्धि प्रकाश शर्मा, आत्माराम सैनी, शिवराज गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d