शिशुपाल अध्यक्ष व कैलाश मंत्री निर्वाचित
Deoli News 9 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उप शाखा देवली की महासमिति की बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए।
चुनाव पर्यवेक्षक ज्ञानसिंह कलावत और चुनाव अधिकारी प्रकाश चौधरी के निर्देशन में शिशुपाल चौधरी को पुनः तहसील अध्यक्ष चुना गया। जबकि कैलाश चंद शर्मा को तहसील मंत्री के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी का विस्तार कर शंकर लाल हाडा को उपाध्यक्ष, बद्रीलाल चौधरी को संरक्षक और सत्यप्रकाश माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
इसी तरह मनीष चास्टा, बलवीर मीणा व पप्पू लाल प्रजापत को संगठन मंत्री, अनिता वर्मा को महिला मंत्री, जाकिर हुसैन को मदरसा प्रतिनिधि तथा अरुण माहेश्वरी को उच्च माध्यमिक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है।


