Deoli News 9 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में 11 अप्रैल को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती माली समाज द्वारा मनाई जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक महावीर प्रसाद माली ने बताया कि माली समाज धर्मशाला में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रहलाद तलाईच और विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण माली होंगे, जो ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर समाज को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पनवाड़ के उन होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, साथ ही सभी उपस्थित विद्यार्थियों को पेन और कॉपी वितरित की जाएगी।



