Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationशिक्षा के मंदिरों में लगाए पौधे, एसीबीईओं ने भी निरीक्षण किया

शिक्षा के मंदिरों में लगाए पौधे, एसीबीईओं ने भी निरीक्षण किया


Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनवाड़ में प्रधानाचार्य बरखा अग्रवाल के नेतृत्व में नामांकन बढ़ाने को लेकर जनसंपर्क करने के साथ ही जन जागरूकता रैली निकालकर सरकारी विद्यालय से बालक-बालिकाओं को जोड़ने की अपील की गई।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर संरक्षण का संदेश दिया गया। बीएलओ ज्ञानचंद जैन ने बताया कि विद्यालय में कई प्रतिभाएं हैं, जिनमें खुशी मंसूरी ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

गुरु पूर्णिमा पर हरियालो राजस्थान कार्यक्रम की शुरुआत

पीएम श्री राउमावि देवली में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत हुई। वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत गुरु पूर्णिमा पर की गई। संस्था प्रधान रमेश चंद मीणा ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। व्याख्याता सत्यप्रकाश माहेश्वरी में बताया कि इस कार्यक्रम में करीब 300 फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया है, जिसमें सजग प्रहरी दल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालयों का निरीक्षण और आवश्यक निर्देश दिए

एसीबीईओ देवली रामराय मीणा ने यूपीएस चांदली की झोपड़ियां, पीएस सातखेजड़ा और यूपीएस सिरोही का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था प्रधानों को नामांकन और वृक्षारोपण लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और वर्क बुक सभी विद्यार्थियों को वितरित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने एमडीएम में नियमित रूप से गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखने और सफाई का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा विद्यार्थियों का भोजन प्रतिदिन चखकर ही वितरण करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d