Deoli News 9 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित देवकन्या ग्रुप ऑफ कॉलेज में समाजोपयोगी उत्पादक कार्य शिविर का समापन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक आर्यन मुकुल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुकुल ने छात्राओं को निडर रहने और आत्मसम्मान के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर के अंतिम दिन छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और प्रतियोगिताओं में भाग लिया। युगल नृत्य में प्रिया पांचाल, प्रिया मालू, काजल, लवली, कृतिका और खुशबू ने बाजी मारी, जबकि एकल नृत्य में कृतिका, नंदनी, कोमल, प्रिया और नीलू मीणा प्रथम रहीं।
सामूहिक नृत्य में प्रिया पांचाल एंड ग्रुप तथा रैम्प वॉक में रीना रेगर, नीलू मीणा और आकांक्षा डिडोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संयोजिका अनीता पारीक ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की और प्राचार्य धीरज सिंह सहित मनोज प्रजापत, वीणा शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।



