Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशहर का नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध, सीएम के नाम सौंपा...

शहर का नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन


Jahazpur News 9 मार्च (मोहम्मद आजाद नेब) राज्य बजट 2026-27 में जहाजपुर का नाम बदलकर ‘यज्ञपुर’ करने के प्रस्ताव के खिलाफ स्थानीय स्तर पर विरोध तेज हो गया है। सोमवार को ‘जहाजपुर बचाओ संघर्ष समिति’ ने उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।

समिति का तर्क है कि जहाजपुर अपनी पौराणिक पहचान और प्रसिद्ध ‘जहाजपुरी चूना’ खनिज के कारण देशभर में विख्यात है, लिहाजा नाम परिवर्तन से इसकी ऐतिहासिक महत्ता प्रभावित होगी। ज्ञापन में नाम यथावत रखने के साथ-साथ बनास नदी से स्थानीय ट्रैक्टरों के लिए रियायती दर पर बजरी उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है, ताकि निर्माण कार्यों से जुड़े बेरोजगार मजदूरों को राहत मिल सके। इसके अलावा जहाजपुर-देवली मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा होने और सड़क पर गड्ढों के बावजूद टोल वसूली जारी रहने पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। समिति ने मांग की है कि कार्य पूर्ण होने तक मार्ग को टोल मुक्त किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि इन प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो कस्बे में जाम और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d