Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्काउट गाइड के द्वितीय, तृतीय, सोपान व रोवर रेंजर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल देवली में आयोजित किया जा रहा है।
संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार मीणा ने कहा कि ” सेवा का दूसरा नाम ही स्काउट गाइड है। स्काउट की गणवेश पहनते ही सेवा भाव जागृत हो जाता है। इस दौरान मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य नरेश मीणा ने कहा कि स्काउट हमे अनुशासन, सेवाभावी और प्रकृति प्रेमी, बनाता है। उन्होंने सूर्य नमस्कार के आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। शिविर संचालक बद्रीलाल कहार व खेमराज मीना ने बताया कि शिविर में पर्यावरण संरक्षण, ले आऊट, प्रथमिक सहायता, विसल के संकेत, निनाद की कक्षाओं द्वारा 148 स्काउट 74 गाइड और 12 रोवर रेंजर को प्रशिक्षित किया गया। ट्रैनिंग काउंसलर मुकेश प्रजापति, अनिल गौतम, नीरज शर्मा , सीताराम मीना, रूपशकर महावर, झिलमवती, ज्योति गाइडर द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण दिए जा रहा हैं।
पीले परिधान पहनकर मनाईं बसंत पंचमी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के खेल मैदान में महिलाओं ने पीले परिधान पहनकर बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। संतोष शर्मा ने अपने विचार प्रकट कर मां सरस्वती के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बुद्धि के देवता गणेशजी एवं विद्या की देवी सरस्वती के बारे में जानकारी दी।
अशोक शर्मा द्वारा वीणा वादिनी की प्रार्थना का उच्चारण किया। सुरेंद्र सिंह नरूका ने सूर्य नमस्कार की जानकारी दी गई। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल जाट ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इस दौरान शाला परिवार के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।


